भारत ने कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत के आदेश की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान से कहा कि वह जाधव को प्रतिशोध एवं ‘‘धमकी के भय’’ से मुक्त माहौल में ‘‘बिना किसी रुकावट के’’ राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराए।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान ने जाधव को शुक्रवार को राजनयिक पहुंच उपलब्ध करने के संबंध में भारत को पेशकश की थी। इसके तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को भारत ने पाकिस्तान से यह बात कही।
सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पाकिस्तान की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की सजा की ‘‘प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार’’ करने के लिए कहा था। अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान को यह भी निर्देश दिया था कि वह जाधव तक भारत को अविलंब राजनयिक पहुंच दे।


Download Android App
Download iOS App



