भारतीय वायु सेना, यूएई, अमेरिका, फ्रांस, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और बहरीन की वायु सेनाओं के साथ पहली बार ‘एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग- 6’ युद्धाभ्यास में भाग लेगी।
भारतीय वायु सेना की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई।
यह युद्धाभ्यास संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अल-धफरा एयरबेस पर तीन मार्च से 21 मार्च के बीच होगा।
‘एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग’, वार्षिक बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास है जिसकी मेजबानी यूएई वायुसेना द्वारा की जाती है।
भारतीय वायु सेना द्वारा जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “भारतीय वायु सेना, यूएई, अमेरिका, फ्रांस, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया और बहरीन की वायु सेनाओं के साथ पहली बार ‘एक्सरसाइज डेजर्ट फ्लैग- 6’ युद्धाभ्यास में भाग लेगी।”


Download Android App
Download iOS App


