कर्ज में डूबे किसानों की खुदकुशी को लेकर अमरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हो : शिअद

Summary :

अकाली दल ने पंजाब विधानसभा में मंगलवार को कर्ज में डूबे एक किसान और उसके बेटे की आत्महत्या का मुद्दा उठाया और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की, क्योंकि उनकी सरकार किसानों का ऋण माफ करने में “नाकाम“ रही है।

दोनों किसानों ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वे केंद्र के नए कृषि कानूनों से व्यथित हैं और उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर उनका कर्ज माफ करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। 
शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए, शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और सहकारिता मंत्री सुखजिंदर रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की और दावा किया कि उन्होंने दोनों किसानों के साथ “धोखाधड़ी“ की है। 
मजीठिया पंजाब में किसानों के ऋण माफ करने के कांग्रेस के चुनावी वादे का हवाला दे रहे थे। 
जगतार सिंह (70) और उनके बेटे किरपाल सिंह (42) ने 20 फरवरी को होशियारपुर के दसुआ में अपने घर में कथित रूप से कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया था। 

Shera Rajput