भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे नेपाल में शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे के समापन के पहले एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचे। नेपाल सेना के अनुसार, जनरल नरवणे शुक्रवार सुबह एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचे और 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होटल एवरेस्ट व्यू में नाश्ता किया। जिसके बाद नरवणे ने नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से बालुवाटार में उनके निवास पर मुलाकात की।

नई दिल्ली लौटने से पहले, भारतीय सेना प्रमुख नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के साथ एक बैठक करेंगे, जो रक्षा मंत्रालय का प्रभार भी संभालते हैं। राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी द्वारा गुरुवार को जनरल नरवणे को नेपाल सेना के जनरल के मानद रैंक से सम्मानित किया गया था।
राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ओली, भारतीय राजदूत विनय एम. क्वात्रा और दोनों देशों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नरवणे बुधवार को नेपाल दौरे पर पहुंचे थे।


Download Android App
Download iOS App



