उत्तर प्रदेश से आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं सामने आती है। नया मामला प्रदेश के मथुरा का है, जहां 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया है। मामले के तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।
पुलिस का कहना है कि लड़की को कार में दो पुरुषों ने लिफ्ट दी थी। दोनों ही व्यक्ति लड़की के जानकार थे। दोनों ने पहले उसे नशीला पेय दिया और बाद में उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें से दो को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उत्तर प्रदेश : ‘एक्सक्यूज मी आंटी’ कहने पर महिला ने भरी बाजार में की लड़की की पिटाई
पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उन्होंने गैंगरेप का आरोप पड़ोस में रहने वाले युवकों पर लगाया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन 5 नवंबर को किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।


Download Android App
Download iOS App



