अमृतसर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान खराब मौसम के कारण लाहौर के पास पाकिस्तान में भटक गई और लगभग 8 बजे भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस जाने से पहले गुजरांवाला तक पुहंच गई। फ्लाइट रडार के अनुसार, भारतीय विमान ने शनिवार को लाहौर के उत्तर में लगभग 7:30 बजे प्रवेश किया और रात 8:01 बजे भारत लौट आया।
पाक नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह नई बात नहीं है क्योंकि खराब मौसम की स्थिति में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसी अनुमति है।
खराब द्श्यता के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट
इस बीच, सीएए द्वारा जारी अलर्ट के चलते हवाईअड्डों पर खराब द्श्यता के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया और देरी की गई।सीएए के प्रवक्ता ने कहा कि उसने लाहौर के लिए मौसम की चेतावनी रात 11:30 बजे तक बढ़ा दी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विजिविलिटी 5,000 मीटर थी।खराब श्यता के कारण लाहौर जाने वाली कई उड़ानें इस्लामाबाद की ओर मोड़ दी गईं। इस बीच, अबू धाबी से इस्लामाबाद जाने वाली पीआईए की एक फ्लाइट को मुल्तान डायवर्ट कर दिया गया। जेद्दा-लाहौर की एक उड़ान को भी मुल्तान की ओर मोड़ दिया गया।
डॉन ने बताया कि लाहौर से मदीना और कराची से लाहौर के लिए पीआईए की उड़ानें और साथ ही लाहौर से अबू धाबी जाने वाली एतिहाद की उड़ानों में देरी हुई।


Download Android App
Download iOS App



