अचानक ड्राइवर के सामने आया चीता, पर्यटक करने लगे म्याऊं – म्याऊं, फिर जो हुआ देख नहीं होगा यकीन

Summary :

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोगों ने ड्राइवर पर भड़कते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए थी।

जंगली जानवरों के साथ कभी-कभी मस्ती करने की गलती नहीं करनी चाहिए। खूंखार जंगली जानवरों से हमेशा ही दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इनका मूड कब बदल जाए कुछ कहां नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के वीडियोज आए दिन देखने को मिल जाते हैं जिन्हें देखकर लोगों की आंखे की खुली रह जाती है।
जंगली जानवरों को देखने के लिए लोग अक्सर जंगल सफारी पर जाते है लेकिन इस दौरान कई बार कुछ ऐसा भी हो जाता है जिसके बारे में लोगों ने कभी सोचा भी नहीं होता है। जंगल सफारी के दौरान अचानक से अगर सामने शेर या चीता आ जाए। तो अच्छो-अच्छों की हालात टाइट हो जानी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
दरअसल, वीडियो में पर्यटकों का एक ग्रुप जंगल सफारी के लिए निकला हुआ है। इस बीच ड्राइवर के सामने अचानक से चीता आ जाता है और चीते को देखते ही लोग डर जाते हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद ही वो लोग म्याऊं – म्याऊं करने लगते हैं। कुछ देर बाद ही चीता गाड़ी के दरवाजे पर लटक जाता है और पर्यटकों से फ्रेंडली होने लगता है।

इसके बाद ड्राइवर मीट का टुकड़ा लेकर चीते के बिल्कुल करीब पहुंच जाता है। वहीं, चीता मीट का टुकड़ा पाकर अपनी जगह पर लौट जाता है। इस वीडियो को देखकर एक बार के लिए किसी भी धड़कने बढ़ जाएंगी। इसके साथ वीडियो में बताया गया है कि नामीबिया सफारी में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों के सामने एक भूखा चीता गया था।
इस वायरल वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि ड्राइवर को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए थी तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि शेर और टाइगर के सामने ऐसा करने की भूल नहीं करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा, और अगर वह उन पर हमला करता है तो वे चीते को दोष देंगे।

Desk Team