इंडोनेशिया के पपुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 63 हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि दर्जनों लापता लोगों की तलाश में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। मूसलाधार बारिश के कारण जयापुरा जिले के कई गांवों में शनिवार को शाम लगभग छह बजे बाढ़ आ गई थी।
प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की आपातकालीनइकाई के प्रमुख कोरी सिंबोलन ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि कम से कम 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
सिंबोलन ने कहा कि दर्जनों घरों, इमारतों और पुलों के नष्ट होने के कारण लगभग 3,000 लोगों को घर छोड़कर कहीं अन्य शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा कि भूस्खलन से नदी में मिट्टी इकट्ठी हो गई थी जिससे पानी का बहाव रुक गया था। हालिया बारिश के कारण मिट्टी बह जाने से अचानक यह बाढ़ आई है।


Download Android App
Download iOS App



