पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और सिंध प्रांत की राजधानी कराची में शुक्रवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान दिल दहला देने वाले हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे 97 लोग मारे गए हैं। शनिवार को विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने कहा है कि कराची में आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के विमान को लेकर जांच शुरू हो गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गठित जांच बोर्ड के अलावा विमान के निमार्ताओं की एक टीम भी जांच के लिए दुर्घटना स्थल का दौरा करेगी। विमान के ब्लैक बॉक्स को जांच में मदद करने के लिए डिकोडिंग के लिए भेजा जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि रिपोर्ट तीन महीने के भीतर सार्वजनिक की जाएगी, जिसके बाद दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 97 मृतक यात्रियों के परिवारों के लिए 1 मिलियन पीकेआर (6,227 डॉलर) के मुआवजे की भी घोषणा की है।
कोरोना वायरस : UP सरकार ने वापस लिया आइसोलेशन वार्ड में मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक वाला आदेश
सिन्हुआ प्रांत की स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया समन्वयक, मीरन यूसुफ ने सिन्हुआ से बात करते हुए कहा कि सभी 97 लोग यात्री थे और उनमें से 21 की पहचान कर ली गई है और उनके अवशेषों को परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि बाकी की पहचान जारी है। उन्होंने कहा, “हमने मृतक लोगों के परिवारों से अनुरोध किया है कि वे शेष शवों की पहचान करने के लिए डीएनए टेस्ट के लिए हमारे साथ सहयोग करें। वर्तमान में परीक्षण के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। परीक्षण के माध्यम से शवों की पहचान करने में 21 दिन लगेंगे, इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।”
उसने कहा कि विमान एक गली में गिर गया था और 17 घर क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे प्रभावित घरों के परिवारों को विभिन्न राज्यों के स्वामित्व वाले आवास में स्थानांतरित कर दिया गया है और बाद में उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो लोग इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे, जिनमें एक इंजीनियर भी शामिल है, जो जलकर घायल हो गए हैं। वहीं बैंक ऑफ पंजाब के अध्यक्ष को कई फ्रैक्च र हुए हैं, लेकिन दोनों की हालत स्थिर है।


Download Android App
Download iOS App



