संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आगाह किया है कि परमाणु कार्यक्रम पर रोक के लिए भले ही ईरान छह विश्व शक्तियों के साथ समझौता कर चुका है लेकिन वह बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को रोकने की संयुक्त राष्ट्र की अपील का संभवत: उल्लंघन कर रहा है।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सुरक्षा परिषद को सौंपी एक रिपोर्ट में कहा कि सं. रा. यमन में हुती शिया विद्रोहियों को बैलिस्टिक मिसाइल का ईरान द्वारा संभावित हस्तांतरण किए जाने की जांच कर रहा है। 22 जुलाई और चार नवंबर को सऊदी अरब को निशाना बनाकर दागी गई मिसाइलों में संभवत: इन्हीं का इस्तेमाल किया गया था। गुतारेस ने इस बात पर जोर दिया कि परमाणु समझौता ईरान के परमाणु कार्यक्रम की विशेष रूप से शांतिपूर्ण प्रकृति सुनिश्चित करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी कानून के तहत समझौते को प्रमाणित नहीं करने के 13 अक्तूबर के निर्णय ने इसके भविष्य को लेकर काफी अनिश्चितता पैदा कर दी है, लेकिन उन्होंने कहा, मुझे यह फिर से भरोसा दिया गया है कि अमेरिका ने फिलहाल के लिए संयुक्त समग, योजना में बने रहने की प्रतिबद्धता जताई है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



