ईरान की नई लीडरशिप ने संघर्ष विराम के लिए कहा, होर्मुज स्ट्रेट खुलने तक समझौता नहीं : ट्रंप

Summary :

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से संघर्ष विराम को लेकर बड़ा दावा किया है। ‘नए शासन के राष्ट्रपति’ की गुजारिश और ‘सीजफायर’ की शर्त को लेकर एक बार फिर अपने ट्रुथ सोशल पर बयान दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ” पूर्व राष्ट्रपति से कम कट्टर और कहीं ज्यादा समझदार ईरान के नए शासन (न्यू रिजिम) के राष्ट्रपति ने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से संघर्ष विराम के लिए कहा है!” ट्रंप ने अपने चिर परिचित अंदाज में शर्त की बात करते हुए आगे लिखा, इस बारे में हम तब सोचेंगे जब होर्मुज स्ट्रेट…

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से संघर्ष विराम को लेकर बड़ा दावा किया है। ‘नए शासन के राष्ट्रपति’ की गुजारिश और ‘सीजफायर’ की शर्त को लेकर एक बार फिर अपने ट्रुथ सोशल पर बयान दिया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ” पूर्व राष्ट्रपति से कम कट्टर और कहीं ज्यादा समझदार ईरान के नए शासन (न्यू रिजिम) के राष्ट्रपति ने अभी-अभी संयुक्त राज्य अमेरिका से संघर्ष विराम के लिए कहा है!”

ट्रंप ने अपने चिर परिचित अंदाज में शर्त की बात करते हुए आगे लिखा, इस बारे में हम तब सोचेंगे जब होर्मुज स्ट्रेट खोला जाएगा, वो ज्यादा सुरक्षित होगा। तब तक हमारी ईरान पर सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी और तबाह होते रहेंगे। जैसा कि वे कहते भी हैं, वापस स्टोन एज में ले जा रहे हैं!!!

अमेरिकी राष्ट्रपति की पोस्ट से ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि वो किस ‘न्यू रिजिम’ की बात कर रहे हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में, कुछ अमेरिकी मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया था कि ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गलिबाफ के साथ अमेरिका बातचीत कर रहा है, हालांकि उन्हें प्रेसिडेंट नहीं बनाया गया है।

बुधवार को, ईरान के मौजूदा राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन (2024 से इस पद पर हैं) ने कहा कि ईरान सीजफायर मानने को तैयार है, लेकिन सिर्फ तभी जब उसे सुरक्षा की गारंटी मिले। पोस्ट से यह भी पता चलता है कि ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अपना रुख फिर से बदल लिया है।

पिछले हफ्ते, उन्होंने धमकी दी थी कि अगर तेहरान ने सभी जहाजों को स्ट्रेट से सुरक्षित निकलने की इजाजत नहीं दी तो वह ईरान की एनर्जी साइट्स पर बमबारी करेंगे।

हालांकि, मंगलवार को, उन्होंने कई बार इशारा किया कि यूएस इस मुद्दे के हल हुए बिना ही युद्ध खत्म करने के लिए तैयार है और दूसरे देशों को आगे आकर इस मुद्दे को सुलझाने की सलाह देता है।

–आईएएनएस

केआर/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.