दक्षिण-पूर्वी ईरान के एक ग्रामीण इलाके में एक व्यक्ति ने शनिवार को अपने 12 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। करमान प्रांत के न्याय विभाग के प्रमुख इब्राहिम हामिदी ने अर्धसरकारी ने बताया कि बंदूकधारी ने पारिवारिक विवाद के कारण एक गांव में सुबह-सुबह अपने पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर गोलियां चला दीं।

हमलावर की पहचान नहीं
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हमलावर (30) की पहचान नहीं हो सकी है और इस बात की आशंका है कि उसने कलाश्निकोव राइफल का इस्तेमाल किया। ईरान में स्थानीय मीडिया कभी-कभार ग्रामीण इलाकों में गोलीबारी की ऐसी घटनाओं की खबरें देता है, लेकिन इस हमले में मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। ईरान के ग्रामीण इलाकों में आम नागरिकों को कानूनी तौर पर केवल राइफल से शिकार करने की अनुमति है।


Download Android App
Download iOS App


