यमन में विद्रोहियों को मिसाइल मुहैया करा रहा ईरान: अमेरिका

Summary :

NULL

वाशिंगटन : अमेरिका ने ईरान पर यमन के हाउती विद्रोहियों को मिसाइल मुहैया कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का भी उल्लंघन कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की प्रतिनिधि निकी हेली ने रिपोर्टरों को गत महीने रियाद एयरपोर्ट के पास गिरी एक बैलेस्टिक मिसाइल के अवशेषों को दिखाया। उन्होंने कहा, ‘इस पर मेड इन ईरान के स्टीकर भी हो सकते थे।’ उन्होंने यह भी कहा कि ईरान संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन कर रहा है।

ईरान हालांकि हूती विद्रोहियों को हथियार देने से इनकार करता रहा है। ईरान के मुताबिक ये दावे गैरजिम्मेदार, उकसाने वाले और विध्वंसक प्रवृत्ति के हैं। हाउती विद्रोही 2015 से ही यमन सरकार का समर्थन करने वाली सऊदी अरब की अगुवाई वाली गठबंधन सेना से संघर्ष कर रहे हैं। हेली ने कहा कि ईरान मध्य पूर्व में ‘आग को हवा’ दे रहा है और अमरीका उसके खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ तैयार करेगा। इनमें कूटनीतिक उपाय भी  शामिल होंगे।

Desk Team