नागालैंड के मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग ने आज अपने मंत्रिमंडल में छ: नये मंत्रियों को शामिल किया। कोहिमा स्थित राजभवन में राज्यपाल पी बी आचार्य ने सभी नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल में एस आई जमीर, पी लोंगोन, कुत्रुलुत्रो नीनू, सी एल जोन, पी पाइवांग कोंयक और वाई विखेहो स्वू शामिल किये गये हैं। शपथ समारोह के बाद श्री जेलियांग ने कहा कि आज या कल सभी नये मंत्रियों के विभाग निर्धारित कर दिये जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मंत्रियों के विभाग या संसदीय सचिवों को बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



