अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हुए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा, “अमेरिकी सरकार के आकलन के अनुसार गुरुवार को ओमान की खाड़ी में हुए हमलों के लिए ईरान जिम्मेदार है।”
पोम्पिओ ने कहा कि अमेरिका का आकलन खुफिया सूचना, शस्त्रों के इस्तेमाल, ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए विशेषज्ञता का आवश्यक स्तर, जहाजों पर हाल में हुए इसी तरह के ईरानी हमलों पर अधारित है।
सच्चाई तो यह है कि कि क्षेत्र में सक्रिय किसी और समूह के पास इस तरह के हमले को अंजाम देने के लिए संसाधन नहीं हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत जोनाथन कोहेन से गुरुवार दोपहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इस मुद्दे को उठाने के लिए कहा था।


Download Android App
Download iOS App



