प्रतापगढ़ में 8 साल की बच्ची के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार

Summary :

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि लालगंज इलाके की रहने वाली आठ साल की बालिका गुरुवार को बकरी चराने गांव के निकट खेत में गई थी।

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली लालगंज क्षेत्र में एक बालिका के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लालगंज इलाके की रहने वाली आठ साल की बालिका गुरुवार को बकरी चराने गांव के निकट खेत में गई थी। 
पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि उसी दौरान हंदौर निवासी शहजाद नामक युवक ने बालिका के साथ बलात्कार किया और बेहोश की हालत में उसे खेत में ही छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि चरवाहों की सूचना पर परिजनों बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। 
प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने नाजुक हालत देखते हुए बालिका को प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे रात में ही गिरफ्तार कर लिया।

Desk Team