अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को उसके यूरेनियम संवर्धन पर लगाई गई सीमा के आसन्न उल्लंघन को लेकर रविवार को आगाह किया। ट्रंप ने न्यू जर्सी के मॉरिसटाउन में कहा, “बेहतर होगा कि ईरान सावधान रहे, क्योंकि आप एक कारण से यूरेनियम संवर्धन बढ़ाएंगे और मैं नहीं बताउंगा कि वह कारण क्या है। लेकिन यह सही नहीं है। बेहतर होगा वे सावधान रहें।”
ट्रंप के शीर्ष राजनयिक एवं विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इससे पहले रविवार को कहा था कि परमाणु समझौते के तहत तय की गई सीमा के संभावित उल्लंघन के जवाब में ईरान को और सख्त प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
यह सीमा उस परमाणु समझौते के तहत की गई थी जो अंतरराष्ट्रीय ताकतों एवं ईरान के बीच हुआ था लेकिन पिछले साल अमेरिका के इससे बाहर हो जाने की वजह से यह खतरे में पड़ गया है। समझौते के तहत निर्धारित की गई 3.67 प्रतिशत संवर्धन की सीमा 90 प्रतिशत के उस स्तर से बहुत नीचे है जो परमाणु हथियार बनाने के लिए जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



