उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सिकरारा क्षेत्र में सोमवार तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामदास विश्वकर्मा के परिवार के चार सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के बाद गोरखपुर से प्रयागराज जिले के नैनी स्थित अपने आवास पर जा गए थे।
तड़के करीब तीन बजे जौनपुर के सिकरारा क्षेत्र में समाधगंज बाजार के पास सड़क के किनारे उनकी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार पुलिया से टकरा गई। हादसे में रामदास विश्वकर्मा (70), पत्नी पद्मा विश्वकर्मा (65), राम सवालिया विश्वकर्मा(60) और 50 वर्षीय राजेश विश्वकर्मा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि हादसे के सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिकरारा पन्नेलाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे सभी चारों लोगो के शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर एम्बुलेंस एवं अन्य वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया।


Download Android App
Download iOS App



