उमर अब्दुल्ला ने अमरनाथ यात्रा के दौरान हाईवे बंद होने पर उठाए सवाल

Summary :

नेशनल कॉन्फेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि यह ‘अक्षमता और आलस्य’ की पराकाष्ठा है कि राज्यपाल एस पी मलिक की अगुवाई वाला प्रशासन अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरिक यातायात रोकना चाहता है।

श्रीनगर :  नेशनल कॉन्फेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि यह ‘अक्षमता और आलस्य’ की पराकाष्ठा है कि राज्यपाल एस पी मलिक की अगुवाई वाला प्रशासन अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागरिक यातायात रोकना चाहता है। 
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल प्रशासन 30 वर्षों में एकमात्र प्रशासन है जिसे राजमार्ग बंद करने की जरूरत महसूस हुई। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ऐसा नहीं है कि हम यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं है। इससे भी ज्याद। वह यह है कि राज्यपाल मलिक का प्रशासन ही 30 वर्षों में एकमात्र ऐसा प्रशासन है जिसे यात्रियों की सुरक्षा के लिए राजमार्ग / रेलवे लाइन को बंद करने की जरूरत महसूस हुई और यह अक्षमता और आलस्य की पराकाष्ठा है।’’ 

Shera Rajput