तेहरान : ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता ने कहा है कि ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या के लिए ईरान, अमेरिकी सेना व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करेगा।
ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता गुलाम हुसैन इस्माइली ने बुधवार को कहा, ‘हम ईरान, इराक और हेग कोर्ट (इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) में अमेरिकी सेना और ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर करने का इरादा रखते हैं।’
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में इस्माइली के हवाले से कहा गया कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ‘अमेरिकी सेना ने सुलेमानी की हत्या करके एक आतंकवादी कार्य किया है और ट्रंप ने इस अपराध को कबूल भी किया है।’
उन्होंने कहा, ‘हम शुरू में ईरान में मुकदमा दर्ज करेंगे, जो इस्लामिक दंड संहिता के तहत कानूनी है। फिर हम इराक और हेग अदालत में ट्रंप और अमेरिकी सेना के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे।’
ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्डस कॉर्प्स के पूर्व कमांडर कासिम सुलेमानी तीन जनवरी को बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अमेरिकी हवाई हमले में मारे गए थे।


Download Android App
Download iOS App

