तमिलनाडु के तंजावुर स्थित वायुसेना स्टेशन में 20 जनवरी को सुखोई-30 लड़ाकू विमान को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।
दक्षिणी वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल अमित तिवारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में एक समारोह में ब्रह्मोस मिसाइल से लैस सुखोई-30 लड़ाकू विमान को वायुसेना के बेड़ में शामिल किया जाएगा।
सुखोई-30 लड़कू विमान को विकसित और निर्मित करने में वायुसेना, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), बीएपी)एल और एचएल की मेहनत और समर्पण शामिल है।
भारत और इसके आसपास के क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीय वायुसेना सुखाई-30 के जरिये हिंद महासागर क्षेत्र तक अपनी पहुंच का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है।


Download Android App
Download iOS App



