ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की इस्लामाबाद की यात्रा के दौरान पाकिस्तान के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति बनने और इसे अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। स्थानीय मीडिया ने पाकिस्तान में ईरान के राजदूत डॉ. रेजा अमीरी मोघदाम के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी।
- व्यापारिक समुदाय को किया संबोधित
- दोनों देशों को मजबूत हवाई, समुद्री संपर्क की जरुरत
- आपसी व्यापार पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक
एफटीए से आपसी व्यापार बढ़ेगा
मोघदाम ने इस्लामाबाद चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) का बृहस्पतिवार को दौरा किया और एक व्यापारिक समुदाय को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एफटीए से आपसी व्यापार बढ़ेगा तथा राष्ट्रपति रईसी की यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए जाएंगे।
दोनों देशों को मजबूत हवाई, समुद्री संपर्क की जरुरत
हालांकि, ईरानी राजदूत ने अपने देश के राष्ट्रपति की आगामी यात्रा के समय और इस बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों को मजबूत हवाई और समुद्री संपर्क की जरुरत है, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध मजबूत होंगे तथा पाकिस्तान क्षेत्रीय एवं वैश्विक व्यापार से भी जुड़ सकेगा।
आपसी व्यापार पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक
राजदूत ने समुद्री संपर्कों, विशेष रूप से कराची और ग्वादर के अलावा चाबहार और बंदर अब्बास बंदरगाहों से संपर्क पर जोर दिया और कहा कि ग्वादर तथा चाबहार को जुड़वा बंदरगाह घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एफटीए और द्विपक्षीय समझौतों के बाद इस बात की प्रबल संभावना है कि अगले कुछ वर्षों में पाकिस्तान और ईरान के बीच आपसी व्यापार पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




