इराकी प्रधानमंत्री ने ISIS के प्रमुख आतंकवादी को पकड़ने की घोषणा की

Summary :

बीते कुछ दिन पहले इराक के प्रधान मंत्री ने 11 अक्टूबर को घोषणा की कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक वरिष्ठ सदस्य और इसके संस्थापक अबू बक्र अल-बगदादी का करीबी सहयोगी इराकी सुरक्षा बलों द्वारा संचालित अब तक के “सबसे कठिन” सीमा पार खुफिया अभियानों में से एक में पकड़ लिया गया था।

बीते कुछ दिन पहले इराक के प्रधान मंत्री ने 11 अक्टूबर को घोषणा की कि इस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक वरिष्ठ सदस्य और इसके संस्थापक अबू बक्र अल-बगदादी का करीबी सहयोगी इराकी सुरक्षा बलों द्वारा संचालित अब तक के “सबसे कठिन” सीमा पार खुफिया अभियानों में से एक में पकड़ लिया गया था। इराकी सुरक्षा बलों द्वारा किए गए इस अभियान के बारे में अभी और कोई विवरण नहीं दिया गया है।
इराक के प्रधान मंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गिरफ्तार आईएस ऑपरेटिव सामी जसीम है, जो आतंकवादी संगठन के वित्तीय मामलों का प्रभारी हुआ करता था और अल-बगदादी का उप सहयोगी था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अल-कदीमी ने सोमवार को ट्विटर पर कहा कि इराकी खुफिया सेवा ने अबू उबैदा बगदाद उर्फ गजवान अल-जॉबाई को गिरफ्तार करने के लिए देश के बाहर एक अभियान चलाया था।
इराकी सेना के कमांडर-इन-चीफ के प्रवक्ता याहिया रसूल ने कहा कि अल-जॉबाई इराकी लोगों और सुरक्षा बलों के खिलाफ कई अभियानों को अंजाम देने में अपनी भूमिका के लिए सबसे वांटेड आतंकियों में से एक है। रसूल ने कहा, अल-जॉबाई 2016 और 2017 के दौरान बगदाद में कम से कम चार आत्मघाती बम हमलों में भी शामिल रहा।2017 में इराकी बलों द्वारा आईएस को हराने के बाद से इराक में सुरक्षा स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि, आईएस तब से सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार हमले कर रहे हैं।

Desk Team