इश्क के चर्चे तो आपने कई सुने होंगे, लेकिन क्या हो जब पाकिस्तान से ही जब भारत के लिए मोहब्बत की दूकान खोली जाए तब ये संदेह भरा हो सकता है। जी हाँ आजकल पाकिस्तान की और से भारत के लिए प्यार बरस रहा है। जहां पाकिस्तान से आयी सीमा हैदर भारत के सचिन मीणा के लिए कुछ भी करती हुई नज़र आ रही है। वहीँ दूसरी ओर भारत से गयी अंजू का पाकिस्तान जाकर अपने दोस्त नसरुल्ला से शादी करके फातिमा बनना हैरान करने वाला है। अंजू और नसरुल्ला की बात की जाए तो पहले इनका कहना था की ये दोनों सिर्फ दोस्त हैं, लेकिन अचानक नसरुल्ला के साथ शादी करना सबको हैरत में डाल रहा है। अंजू और नसरुल्ला की जो तस्वीरें पाकिस्तानी मीडिया के ज़रिये सामने आयी वो आजकल सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अंजू के प्यार के परवान ने लगाईं एक और छलांग
अंजू की दोस्ती इतनी बढ़ी की ये बात निकाह और दावत-ए-वलीमा तक पहुँच आयी है। जिसके बाद इस प्रेम कहानी में एक ऐसा ट्विस्ट आया जिसने सभी एंगलों को ही चेंज कर दिया। कहीं जासूसी की बात हो रही है, तो कहीं उसके ISI संगठन की चाल बताई जा रही है। अंजू और नसरुल्ला की कहानी के इतना एंगल है जो सुलझने के अलावा उलझते ही जा रहा है। अंजू अब फातिमा बन चुकी है। बता दें की हाल ही में अंजू और नसरुल्ला की कुछ तस्वीरें सामने आयी जिसमें अंजू और नसरुल्ला एक साथ पाकिस्तान की वादियों में प्यार के कुछ लम्हे गुज़ार रहे थे।
अंजू का हुआ दावत-ए-वलीमा !
हाल ही में अंजू और नसरुल्ला का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अंजू के साथ 9 लोग किसी रेस्टोरेंट में बैठकर उसके साथ खाना खा रहे होते हैं। जिसके बाद कई सवाल उठ रहे हैं दावत अंजू को फातिमा बनाने की रही है? क्या ये अंजू का दावत ए वलीमा है? एक तरफ ये भी आशंका जताई जा रही है, की जबसे सीमा हैदर के भारत आने की खबर आई तबसे ही अंजू को पाकिस्तान का अचानक वीज़ा मिल गया, और वो बिना किसी डर के बेख़ौफ़ पाकिस्तान जैसे इलाके में रह रही है जहां हमीर कई देश वासियों को नर्क की ज़िन्दगी दी गयी। तो क्या ये आतंकी संगठन ISI की कोई आतंकी साजिश तो नहीं है ?


Download Android App
Download iOS App



