क्या जाने वाली है पाक PM इमरान खान की सता? विपक्षी दलों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

Summary :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी जाने वाली है। मंगलवार को विपक्षी दलों ने पाक संसद के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है..

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी जाने वाली है। मंगलवार को विपक्षी दलों ने पाक संसद के लिए अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी दलों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिसमें उनकी सरकार को अनियंत्रित मुद्रास्फीति के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की गई।
100 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्ताव को नेशनल
पीएमएल-एन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के लगभग 100 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्ताव को नेशनल असेंबली सचिवालय को सौंपा गया। नियमों के अनुसार स्पीकर द्वारा सत्र को आहूत करने के लिए संसद के कम से कम 68 सदस्यों के हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए तीन से सात दिन का सत्र बुलाए जाने का प्रावधान है।
गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे
विपक्ष को प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को हटाने के लिए 342 सदस्यीय सदन में 172 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता है। खान (69) गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और अगर कुछ सहयोगी पाला बदलने का फैसला करते हैं तो उन्हें हटाया जा सकता है, जो संसदीय लोकतंत्र में असामान्य नहीं है। घटनाक्रम पर खान ने कहा कि देश की सेना उनके साथ है और उन्हें विश्वास है कि सरकार टिकी रहेगी। खान ने कहा, ‘‘सेना मेरे साथ खड़ी है, वह ‘‘चोरों’’ का कभी समर्थन नहीं करेगी और चूंकि लोग अब विपक्ष का समर्थन नहीं कर रहे हैं, इसलिए वे दावा कर रहे हैं कि प्रतिष्ठान उनका समर्थन कर रहा है।’’
18 करोड़ रुपए की पेशकश की जा रही
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, इस सरकार के खिलाफ 2028 तक कुछ नहीं होगा…विपक्ष को अपमानजनक हार का सामना करना पड़ेगा।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मेरे सांसदों को (अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए) 18 करोड़ रुपए की पेशकश की जा रही है। मैंने उनसे पैसे लेने और इसे गरीबों में बांटने के लिए कहा।’’ खान ने उन्हें हटाने की कोशिशों के पीछे ‘‘अंतरराष्ट्रीय साजिश’’ की बात को दोहराते हुए कहा कि जो लोग स्वतंत्र विदेश नीति नहीं चाहते हैं वे अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेंगे। खान ने कहा कि वह विपक्ष के हर हमले का सामना करने को तैयार हैं।

Desk Team