उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान सोमवार को पूरा हो गया। अब हर किसी को 10 मार्च के दिन रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट से पहले एग्जिट पोल आ चुके हैं. लेकिन अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाए हैं।अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी पर मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रायोजित एक्जिट पोल के नाम पर वह समाजवादी साथियों का मनोबल तोड़ने का कुचक्र रच रही है।
भाजपा अभी भी सत्ता के दुरुपयोग से ईवीएम. में बंद जनादेश – अखिलेश
मंगलवार शाम को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में यादव ने दावा किया कि भाजपा अभी भी सत्ता के दुरुपयोग से ईवीएम. में बंद जनादेश को अपमानित और लांछित करने में लगी है तथा प्रायोजित एक्जिट पोल के नाम पर समाजवादी साथियों का मनोबल तोड़ने का कुचक्र रच रही है। उन्होंने कहा कि ये फ़र्ज़ी एक्जिट पोल सिर्फ़ मतगणना को प्रभावित करने के लिए दिखाये जा रहे हैं लेकिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी भाजपाई साजिश को सफल नहीं होने देने के लिए संकल्पित है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए कहा
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सातवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद शाम को विभिन्न समाचार चैनलों और एजेंसियों ने अपने एक्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और जनता को बधाई देते हुए कहा है कि इनके प्रयासों से इस बार चुनाव में ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि सपा और उसके गठबंधन ने सभी चरणों के मतदान में बढ़त बनाए रखा और इसके फलस्वरूप 300 से अधिक सीटों पर समाजवादी पार्टी और गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
यादव ने कहा कि सच तो यह है कि इस बार विधानसभा का चुनाव स्वयं जनता ने लड़ा और भाजपा का नेतृत्व हर चरण के मतदान के बाद से ही हताश, निराश और कुण्ठाग्रस्त दिखाई पड़ा है।
भाजपा प्रारम्भ से ही छल और षडयंत्र में माहिर पार्टी रही- अखिलेश
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रारम्भ से ही छल और षडयंत्र में माहिर पार्टी रही है, झूठ और फरेब उसकी राजनीति के पर्याय हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी साथियों की सतर्कता से चुनावों को मुद्दों से भटकाने और लोगों को झूठे वादों से बहकाने में जब भाजपा को सफलता नहीं मिली तो वह चुनाव बाद भी कुप्रचार करने से बाज नहीं आ रही है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि भाजपाई साजिशों को जनता ने अब तक सफल नहीं होने दिया और न ही सफल होने देंगे। यादव ने उनसे आह्वान किया कहा कि मुस्तैदी से मतगणना केंद्रों पर हमें जीत का प्रमाणपत्र मिलने तक डटे रहना हैं, प्रशासन तंत्र पर भी निगाह रखनी है ।

Download Android App
Download iOS App