इस्लामिक स्टेट संगठन ने बगदादी की मौत की पुष्टि की, नया सरगना चुना: बयान

Summary :

आतंकवादी संगठन के प्रवक्ता अबू हमजा-अल कुरैशी ने ऑडियो बयान में कहा है, ‘‘ हम अपने खलीफा की मौत का शोक मनाते हैं।’’

बेरूत : इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन की ओर से एक बयान में अपने सरगना अबू बकर अल-बगदादी के मारे जाने की पुष्टि की है। 
इस आतंकवादी संगठन ने बगदादी की जगह अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को नया सरगना घोषित किया। आतंकवादी संगठन के प्रवक्ता अबू हमजा-अल कुरैशी ने ऑडियो बयान में कहा है, ‘‘ हम अपने खलीफा की मौत का शोक मनाते हैं।’’ 

Desk Team