Israel Airstrikes Lebanon Hezbollah: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद 14 पॉइंट की डील पर लेबनान पर हमला ना करने शामिल है लेकिन इजरायल के भीषण हमले जारी है। इसी बीच इजरायल के मंत्री ने पूरा देश जला देने की बात कही है। इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले किए, जिसमें 18 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए। इस हमले से पहले ईरान-अमेरिका समझौते में इजरायल और लेबनान के बीच शत्रुता समाप्त करने की अपील की गई थी वहीं लेबनान ने भी जवाबी कार्रवाई की है।
Lebanon Ceasefire: 80 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया

इजराइली सेना ने दावा करते हुए बताया कि दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में 80 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया है जिसमें हिजबुल्लाह के कई लड़ाके मारे जाने का दावा किया गया है। साथ ही दो एक्टिव कमांड सेंटर को भी निशाना बनाया गया है। वहीं लेबनान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 4 इजरायली सैनिकों को ढेर कर दिया है।
Israel Killed 18 Lebanon: वार्ता स्थगित कर दी गई

स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह इन बातचीत को सुविधाजनक बनाने के लिए तैयार है। लेकिन अमेरिका, ईरान, कतर और पाकिस्तान के बीच होने वाली वार्ता स्थगित कर दी गई है। स्विट्जरलैंड इन बातचीत में सहयोग देने के लिए तैयार है। बर्गेस्टॉक में संबंधित तैयारी का काम जारी व्हाइट हाउस के एक प्रवक्ता ने गुरुवार (स्थानीय समय) को कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी कैंस आगे की बातचीत के लिए स्विट्जरलैंड रवाना नहीं होंगे क्योंकि बातचीत की योजना को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




