Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

युद्धविराम के बाद इजराइल ने गाजा में फिर मचाई तबाही

Summary :

Israel- Hamas War Update : इजराइल और हमास के बीच सात दिन के युद्धविराम के बाद एक बार फिर से जंग शुरू हो गई है।इस दौरान इजराइली सेना की बमबारी में गाजा में अब तक 178 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। फिर से जंग शुरू करने को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। Gaza में Israeli बमबारी शुरू एक दिन में 178 फिलिस्तीनियों की मौत युद्धविराम के बाद Israel ने Gaza में फिर मचाई तबाही आपको बता दें फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 24 घंटे से भी कम समय में 178…

Israel- Hamas War Update : इजराइल और हमास के बीच सात दिन के युद्धविराम के बाद एक बार फिर से जंग शुरू हो गई है।इस दौरान इजराइली सेना की बमबारी में गाजा में अब तक 178 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। फिर से जंग शुरू करने को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं।

  • Gaza में Israeli बमबारी शुरू
  • एक दिन में 178 फिलिस्तीनियों की मौत
  • युद्धविराम के बाद Israel ने Gaza में फिर मचाई तबाही

आपको बता दें फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 24 घंटे से भी कम समय में 178 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जबकि 589 घायल हुए हैं। फिलिस्तीनी हमास समूह द्वारा संचालित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार तड़के इजराइल-हमास युद्धविराम (Israel-Hamas ceasefire) खत्‍म होने के बाद से गाजा में कम से कम 178 लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने गाजा में विनाशकारी मानवीय स्थिति की चेतावनी दी है, क्योंकि अस्पतालों को एक सप्ताह की राहत के बाद फिर से घायलों से निपटने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

इजरायल के हमलों में 15,000 से अधिक लोग मारे गए

Israel- Hamas War Update :दरअसल,7 अक्टूबर के हमले के दौरान हमास के लड़ाकों ने गाजा की सैन्यीकृत सीमा को तोड़ते हुए इज़रायल में प्रवेश किया और करीब 1200 लोगों को मार डाला. इनमें से ज्‍यादातर नागरिक थे और करीब 240 लोगों का अपहरण कर लिया. इसके जवाब में इजरायल ने हमास को खत्म करने की कसम खाई. हमास के अधिकारियों का कहना है कि इजरायल के हमलों में 15,000 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर नागरिक शामिल थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner