Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Israel-Hamas के बीच युद्धविराम समाप्त, IDF बोलीः हम हमले कर रहे हैं शुरू

Summary :

Israel-Hamas War: इजराइल और फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम शुक्रवार को समाप्त हो गया।मध्यस्थता कर रहे देश कतर ने अस्थायी युद्धविराम (Armistice) बढ़ाए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से हमले होने की आशंका बढ़ गई है। Israel-Hamas के बीच युद्धविराम समाप्त IDF बोलीः हम हमले शुरू कर रहे हैं… Israel की जेलों से अबतक 240 फिलिस्तीनी रिहा संघर्ष विराम शुक्रवार को सुबह सात बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार पांच बजे) समाप्त हो गया। यह संघर्ष विराम एक सप्ताह पहले, 24 नवंबर को शुरू हुआ था। शुरुआत में यह…

Israel-Hamas War: इजराइल और फलस्तीन के चरमपंथी समूह हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम शुक्रवार को समाप्त हो गया।मध्यस्थता कर रहे देश कतर ने अस्थायी युद्धविराम (Armistice) बढ़ाए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच फिर से हमले होने की आशंका बढ़ गई है।

  • Israel-Hamas के बीच युद्धविराम समाप्त
  • IDF बोलीः हम हमले शुरू कर रहे हैं…
  • Israel की जेलों से अबतक 240 फिलिस्तीनी रिहा

संघर्ष विराम शुक्रवार को सुबह सात बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार पांच बजे) समाप्त हो गया। यह संघर्ष विराम एक सप्ताह पहले, 24 नवंबर को शुरू हुआ था। शुरुआत में यह चार दिनों के लिए था और फिर कतर तथा सहयोगी मध्यस्थ मिस्र की मदद से इसे दो दिन के लिए तथा फिर एक दिन के लिए और बढ़ाया गया।

Hamas पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप

Israel-Hamas War: सप्ताह भर के संघर्ष विराम की अवधि में गाजा में हमास और अन्य समूहों ने 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया, जिनमें से अधिकतर इजरायली थे। बदले में इजरायल की जेलों से 240 फलस्तीनियों को रिहा किया गया।इजराइली सेना ने हमास पर युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उसने कहा है कि युद्धविराम समाप्त होने पर उसने हमले शुरू कर दिए हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner