इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) के प्रवक्ता ने कहा है कि हिजबुल्लाह बहुत खतरनाक खेल खेल रहा है जो लेबनान को एक ऐसे युद्ध में खींच सकता है, जिससे उसे कुछ हासिल नहीं होगा। लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने रविवार को एक्स पर लिखा, क्या लेबनान के लोग वास्तव में गाजा में आतंकवादियों की खातिर अपनी संप्रभुता खतरे में डालने को तैयार है? सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, कॉनरिकस ने कहा कि हिजबुल्लाह इजरायल और लेबनान के बीच उत्तरी सीमा के पास इजरायली ठिकानों पर हमला कर रहा है और स्थिति को बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह की गोलीबारी के चलते नागरिक और सेनिक दोनों हताहत हुए हैं।
हिजबुल्लाह ने जानबूझकर संयुक्त राष्ट्र के ठिकानों के करीब गोलीबारी की
कॉनरिकस ने कहा, आईडीएफ ने ऐसे उदाहरण देखे हैं जहां हिजबुल्लाह ने जानबूझकर संयुक्त राष्ट्र के ठिकानों के करीब गोलीबारी की है, शायद संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, कॉनरिकस ने कहा, हिजबुल्लाह नागरिक इमारतों से मिसाइलें और रॉकेट दागता है और आमतौर पर आबादी वाले इलाके के भीतर से हमला करता है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई समाचार एजेंसी ने रविवार तड़के दमिश्क और अलेप्पो दोनों हवाई अड्डों पर हवाई हमले की सूचना दी।
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को निशाना बनाते हुए मिसाइलों के विस्फोट
एजेंसी ने कहा, आज सुबह लगभग 5:25 बजे, इजरायली दुश्मन ने एक साथ भूमध्य सागर की दिशा, लताकिया के पश्चिम और कब्जे वाले सीरियाई गोलान की दिशा से दमिश्क और अलेप्पो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को निशाना बनाते हुए मिसाइलों के विस्फोट के साथ हवाई आक्रमण किया। इसमें कहा गया है कि दोनों हवाईअड्डों पर रनवे के क्षतिग्रस्त होने से वे सेवा से बाहर हो गए हैं और हवाई यातायात को लताकिया शहर की ओर मोड़ दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



