Israel ने कहा जीत तक Hamas के खिलाफ युद्ध जारी रखेगा

Summary :

Israel: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि उनका देश हमास के खिलाफ जीत के अंत तक युद्ध जारी रखेगा। श्री नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice) में दक्षिण अफ्रीका के आरोपों की निंदा की। Highlights हम जीत की राह पर हैं- Israel गाजा पट्टी में नरसंहार कर रहा है- दक्षिण अफ्रीका इजरायली सुरक्षा बल नैतिक एवम न्यायपूर्ण युद्ध लड़ रहे हैं- Israel जानिए Israel ने दक्षिण अफ्रीका को क्या कहा इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार देर शाम इजरायल रक्षा बल (IDF) मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया कि अफ्रीका कहता है कि…

Israel: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि उनका देश हमास के खिलाफ जीत के अंत तक युद्ध जारी रखेगा। श्री नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (International Court of Justice) में दक्षिण अफ्रीका के आरोपों की निंदा की।

Highlights

  • हम जीत की राह पर हैं- Israel
  • गाजा पट्टी में नरसंहार कर रहा है- दक्षिण अफ्रीका
  • इजरायली सुरक्षा बल नैतिक एवम न्यायपूर्ण युद्ध लड़ रहे हैं- Israel

जानिए Israel ने दक्षिण अफ्रीका को क्या कहा

इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार देर शाम इजरायल रक्षा बल (IDF) मुख्यालय में संवाददाताओं को बताया कि अफ्रीका कहता है कि उनका देश गाजा पट्टी में नरसंहार कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हम जीत की राह पर हैं और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम जीत हासिल नहीं कर लेते। ‘’उन्होंने कहा कि उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी रंब्लकन से कहा था कि यह सिर्फ इजरायल (Israel) का युद्ध नहीं है बल्कि अमेरिका का भी युद्ध है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका द्वारा आईसीजे में शिकायत की आलोचना की और पूछा, ‘वे किसका समर्थन करते हैं? हत्यारे, बलात्कारी, बच्चों को जलाने वाले? कितनी शर्मिंदगी है?’ उन्होंने कहा कि इजरायली (Israel) आईडीएफ और सुरक्षा बल नैतिक एवम न्यायपूर्ण युद्ध लड़ रहे हैं, इसलिये दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों द्वारा अंतरराष्ट्रीय निंदा अभियानों का कोई प्रभाव नहीं पड़गा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News