इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर चरमपंथी संगठन हमास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गाजा पट्टी में हमास के 18 सैन्य ठिकानों पर बम बरसाए गए तो एक सुरंग को भी निशाना बनाया गया। इजरायली सेना के अनुसार इस सुरंग के माध्यम से हमास आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था।
इस्राइली-गजा सीमा के नजदीक एक धमाके में चार इस्राइली जवान घायल हो गए हैं जिसमें से दो की हालत गंभीर है। सेना का कहना है कि उस क्षेत्र में एक फलस्तीनी झंडा लहरा रहा था जिसके करीब जवान गए तो वहां धमाका हो गया। जवाबी कार्रवाई में इस्राइल ने गजा में हमास के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।
इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर चरमपंथी संगठन हमास के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गाजा पट्टी में हमास के 18 सैन्य ठिकानों पर बम बरसाए गए तो एक सुरंग को भी निशाना बनाया गया। इजरायली सेना के अनुसार इस सुरंग के माध्यम से हमास आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता था।
इस्राइली मीडिया का कहना है कि यह धमाका इस्राइल और हमास चरमपंथियों के बीच 2014 के युद्ध के बाद सीमा पर हुई सबसे खराब घटना है।इस धमाके की जिम्मेदारी अभी तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। खान यूनुस शहर के पूर्व में स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे यह घटना हुई।
सेना ने कहा है कि शुक्रवार को एक प्रदर्शन के दौरान विस्फोटक उपकरण लगाया गया था और वह झंडे से जुड़ा हुआ था। जवान जब इस्राइली हिस्से की तरफ से झंडे के पास गए तब उपकरण में विस्फोट हो गया।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार शाम को जारी बयान में इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि हम उचित तरीके से इसका जवाब देंगे. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App


