Beach पर हॉट स्पोर्टी लुक में नजर आई कटरीना कैफ, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुई VIRAL

Summary :

NULL

टाइगर जिन्दा है की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ बेहद उत्साहित है और इस साल उनकी आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ बड़े परदे पर आएगी। साथ ही शाहरुख़ खान के साथ फिल्म जीरो के बारे में चर्चाएं खूब हो रही है। कटरीना अपनी खुशियों को इन दिनों खूब एन्जॉय कर रही है और हाल ही में कटरीना बीच पर स्पोर्टी लुक में नजर नजर आयी।

https://www.instagram.com/p/BfTKlI2ANym/?taken-by=katrinakaif

कटरीना वैसे तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती पर जब भी ये सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर या वीडियो शेयर करती है फैंस को खूब पसंद आती है। कटरीना ने जैसी ही ये तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की , ये तस्वीरें वायरल हो गयी।

https://www.instagram.com/p/Bdczb3igSwy/?taken-by=katrinakaif

आपको बता दें कि आमिर खान स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग में कटरीना कैफ इन दिनों बिजी चल रही हैं। कुछ दिन पहले फिल्म के सेट से शूटिंग की कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। जो कि एक डांस सीक्वेंस नजर आ रहा था।

https://www.instagram.com/p/Be2P8uNAG_U/?taken-by=katrinakaif

वहीं कटरीना ने फिल्म के सेट से पिछले दिनों तस्वीर साझा की थी जिसमें उनके साथ आमिर खान और फातिमा सना शेख खड़े दिखे। लोगों ने आमिर के कटरीना से लंबा दिखने पर कमेंट करने शुरू कर दिए। किसी ने लिखा, अरे भई, आमिर कटरीना कैफ से लंबे कैसे हो गए हैं? वहीं किसी ने लिखा क्या आमिर खान ने कटरीना से लंबा दिखने के लिए हाई हील्स पहनी है?

https://www.instagram.com/p/BdXqUjogj-g/?taken-by=katrinakaif

आमिर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ के अलावा अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस साल 7 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

katreena kaifइसका निर्देशन विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं। जिस तरह से इस फिल्म की अभी से चर्चाएं है उसे देखकर कहा जा रहा है की ये फिल्म भी कटरीना के करियर में बड़ी कामयाबी लेकर आ सकती है।

katreena kaifदेश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team