इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को तेहरान को चेताते हुए कहा कि वे इजरायल को ना परखने की कोशिश करे। बता दे कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू ने ईरान पर बेहद तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने शनिवार को तेहरान को चेतावनी देते हुए ईरान को अक्रामकता न दिखाने की बात कही है।
उन्होंने एक ड्रोन का टुकड़ा दिखाते हुए यह दावा किया कि ये ईरान के ड्रोन का मलबा है, जिसे इजरायली वायुक्षेत्र में घुसने की वजह से मार गिराया गया। नेतन्याहू ने म्युनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- तेहरान के शासक के लिए एक संदेश है कि वे इजरायल के संकल्प को जांचने की कोशिश ना करें।
हैरानी की बात यह है कि जिस वक्त इजरायली पीएम ने अपने हाथ में ईरानी ड्रोन का टुकड़ा लहराया उस समय ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जरीफ कॉन्फ्रेंस में ही मौजूद थे।
बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरानी विदेश मंत्री की ओर इशारा करते हुए ड्रोन का वो टुकड़ा दिखाया और पूछा, ‘क्या आप इसे पहचानते हैं? आपको इसे पहचानना चाहिए, क्योंकि यह आपका है। हमारा इम्तिहान मत लो।’ इजरायली सेना का यह भी दावा है कि 10 फरवरी को उन्होंने जिस ईरानी ड्रोन को मार गिराया, वह अमेरिकी ड्रोन की नकल है। इजरायल का दावा है कि 2011 में ईरान के हाथ एक अमेरिकी ड्रोन लगा था, जिसकी मदद से उसने ड्रोन विकसित किया था।
आपको बता दें कि ईजरायल का आरोप है कि सीरिया के रास्ते से होते हुए ईरान ने अपना ड्रोन ईजरायली सीमा पर भेजा।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



