इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कराया कोरोना वायरस का टेस्ट

Summary :

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एहतियात के तौर पर कोरोना वायरस का परीक्षण कराया है। श्री नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री और उनके साथ काम करने वाले लोगों का वायरस के लिए बारीकी से परीक्षण किया गया था।

यरुशलम : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एहतियात के तौर पर कोरोना वायरस का परीक्षण कराया है। 
श्री नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री और उनके साथ काम करने वाले लोगों का वायरस के लिए बारीकी से परीक्षण किया गया था। बयान में कहा गया है कि इन लोगों में परीक्षण से पहले कोई लक्षण नहीं दिखा था। कार्यालय ने यह नहीं बताया कि परीक्षण का परिणाम कब आयेगा। 
इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार शाम जारी किये गये आंकड़ के अनुसार देश में कोरोना के कुल 213 मामलों की पुष्टि हो गयी है। 
श्री नेतन्याहू (70) इजरायल के प्रधानमंत्री के पद पर सबसे लंबे समय तक रहने वाले व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के तीन अलग-अलग मामलों की मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन कोरोना वायरस संकट के बीच सुनवाई को 24 मई तक के लिए टाल दिया गया है। 

Shera Rajput