युद्ध के दौरान कभी – कभी दोस्त और दुश्मन में फर्क करना मुश्किल हो जाता है , जिस कारण गलत लक्ष्य को साध दिया जाता है। इजराइल डिफेन्स फोर्सेज (आईडीएफ) ने कहा है कि मिस्र-गाजा-इजरायल त्रि-सीमा क्षेत्र में केरेम शालोम के पास एक इजरायली टैंक ने दुर्घटनावश मिस्र की एक चौकी पर हमला कर दिया।
आईडीएफ इस घटना के संबंध में दुख व्यक्त करता है।
इजराइल उत्तर में दुश्मन को रोक रहा
हिजबुल्लाह ने दोपहर में घोषणा की कि उसके दो सदस्य, अली मुहम्मद मार्मर और ताहा अब्बास, लेबनान में आईडीएफ हमले में मारे गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार और रविवार को इजरायली हमलों में लेबनानी आतंकवादी समूह के 10 सदस्यों की मौत हो गई। प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अगर हिजबुल्लाह ने युद्ध में शामिल होने का फैसला किया, तो यह उसके जीवन की सबसे बड़ी गलती होगी। रिपोर्ट के मुताबिक़, लेबनान सीमा पर सैनिकों से बात करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल उत्तर में दुश्मन को रोक रहा है, जबकि दक्षिण में जीतने के लिए लड़ रहा है।
लेबनान के लिए परिणाम विनाशकारी
अगर हिज़्बुल्लाह इजराइल के ख़िलाफ़ दूसरा मोर्चा खोलता है, तो लेबनान के लिए परिणाम विनाशकारी होंगे। लेकिन हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार हैं। इज़राइल-लेबनान सीमा पर गोलीबारी जारी रही और इससे पहले आईडीएफ बलों ने इज़राइल की ओर आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया। सेना ने कहा कि उसके सैनिकों ने इजराइल पर टैंक रोधी मिसाइलें दागने के प्रयास को भी


Download Android App
Download iOS App



