पिछले कई दिनों से दुनिया में हो रही वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत और अमेरिका एक बार फिर बैठक करने वाले हैं।बता दें भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में 9-10 नवंबर को 2+2 मीटिंग होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करने वाले हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध भी बन सकता है चर्चा का विषय
आपको बता दें भारत और अमेरिका के बीच ये मुलाकात ऐसे समय पर हो रही है, जब दुनिया उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। एक तरफ चीन है, जो हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक अपने पांव पसारते जा रहा है। दूसरी तरफ मिडिल ईस्ट में इजरायल और हमास के बीच जंग चल रही है।इस जंग ने दुनिया का ध्यान अपनी ओर किया है। सूत्रों ने बताया कि 2+2 मीटिंग के दौरान भारत और अमेरिका के नेताओं के बीच वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा होगी। इसमें इजरायल-हमास युद्ध की वजह से पश्चिमी एशिया में हो रहे बदलाव पर भी बात की जाएगी। रूस-यूक्रेन युद्ध भी चर्चा का विषय बन सकता है।
वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगी चर्चा
दरअसल, अमेरिका भारत के साथ रक्षा व्यापार को बढ़ाने और हथियारों की खरीददारी का ऑफर दे सकता है। वहीं, भारत स्वदेशी हथियारों को तैयार करने के लिए हाई-एंड टेक्नोलॉजी की मांग कर सकता है। कुल मिलाकर सुरक्षा से लेकर हथियारों तक पर दोनों मुल्क बैठकर चर्चा करने वाले हैं।ये 2+2 मीटिंग का पांचवां एडिशन होने वाला है, जहां दोनों देशों के शीर्ष नेता एक साथ मिलकर वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



