नेपाल में आज से होगा 200, 500 और 2000 के नए नोट रखना गैरकानूनी

Summary :

नेपाल सरकार ने अभी तक भारत में नोटबंदी के बाद जारी हुई नई करेंसी को मान्यता तो नहीं दी थी पर उसे गैरकानूनी भी नहीं घोषित किया था।

दो साल पहले भारत में हुए नोटबंदी के बाद नेपाल ने भारतीय मुद्रा के चलन पर रोक लगा दी है। आज से नेपाल में दो हजार, पांच सौ और दो सौ रुपये के नये नोट प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इन्हें लेकर नेपाल जाना, अपने पास रखना और इन नोटों के बदले सामान देना गैरकानूनी होगा। कैबिनेट ने तत्काल प्रभाव से इस आदेश को लागू करने का आदेश दिया है।

स्थानीय अखबार काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अब 100 रुपये से ज्यादा के नोट यानी 200, 500 और 2000 रुपये का नोट ना रखें। यानी अब 100 रुपये तक के ही भारतीय नोट मान्य होंगे। नेपाल सरकार ने अभी तक भारत में नोटबंदी के बाद जारी हुई नई करेंसी को मान्यता तो नहीं दी थी पर उसे गैरकानूनी भी नहीं घोषित किया था।

नोटबंदी पर बोले उदय कोटक-बेहतर योजना के साथ अंजाम दिया गया होता तो परिणाम अलग होते

notebandi

इससे बाजार में ये नोट चल रहे थे। अब सरकार ने नई भारतीय करेंसी को गैरकानूनी घोषित करते हुए इनका प्रचलन पूरी तरह बंद कराने का फैसला किया है। अब भारतीयों को नेपाल में इस्तेमाल के लिए 100-50 या अन्य छोटे नोट ले जाने होंगे। या फिर उन्हें नेपाल बॉर्डर पर ही नए भारतीय नोटों को नेपाल की करेंसी से बदलना होगा।

Desk Team