भारतीय विदेश सेवा के 1987 बैच के अधिकारी जयदीप सरकार को दक्षिण अफ्रीका में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा करते हुए कहा, ‘‘उनके शीघ्र ही यह कार्यभार संभालने की उम्मीद है।’’ आईएफएस अधिकारी जयदीप फिलहाल भूटान में भारत के राजदूत हैं।
भाजपा के रहते, कश्मीर भारत से अलग नहीं हो सकता : शाह
वह टोक्यो, सियोल और बांग्लादेश में भी भारतीय दूतावासों में सेवा दे चुके हैं। वह 2004 में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में निदेशक बनाए गए थे।
सुहेल एजाज खान को लेबनान में अगला राजदूत नियुक्त किया है। वह फिलहाल सऊदी अरब में भारत के ‘डिप्टी चीफ ऑफ मिशन’ हैं।


Download Android App
Download iOS App



