मॉब लिंचिंग, ध्वनि प्रदूषण पर लगाम के लिए दिल्ली पुलिस ने शुरू की 2 हेल्पलाइन

Summary :

दिल्ली पुलिस ने एहतिहाती कदम उठाते हुए दो हेल्पलाइन शुरू की है। यह हेल्पलाइन देश की राजधानी में ध्वनि प्रदूषण से निपटने और भीड़ द्वारा पीट-पीट कर की जाने

दिल्ली पुलिस ने एहतिहाती कदम उठाते हुए दो हेल्पलाइन शुरू की है। यह हेल्पलाइन देश की राजधानी में ध्वनि प्रदूषण से निपटने और भीड़ द्वारा पीट-पीट कर की जाने वाली हत्याओं (मॉब लिंचिंग) से बचने के लिए है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी कि हेल्पलाइन नंबर 155270 और 155271 पांच अप्रैल को शुरू किये गए।

Modi का हेलीकॉप्टर जांचने वाला अधिकारी निलंबित, AAP और कांग्रेस ने सवाल उठाए

इसमें मॉब लिंचिंग की शिकायत 155270 पर की जा सकेगी। इन हेल्पलाइन नंबरों का परिचालन दिल्ली पुलिस का नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे कर रहा है।

Desk Team