जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री के साथ टेलीफोन पर वार्ता की

Summary :

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के साथ टेलीफोन पर वार्ता की। दोनों विदेश मंत्रियों की वार्ता के केंद्र में द्विपक्षीय सहयोग और ईरान परमाणु समझौता रहा।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को अपने ईरानी समकक्ष हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के साथ टेलीफोन पर वार्ता की। दोनों विदेश मंत्रियों की वार्ता के केंद्र में द्विपक्षीय सहयोग और ईरान परमाणु समझौता रहा।
जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियन का फोन आया। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) पर चर्चा हुई। संपर्क में बने रहने की आशा करता हूं। ’’
वार्ता में ईरान परमाणु समझौता का मुद्दा भी उठा।
जेसीपीओए को आमतौर पर ईरान परमाणु समझौता के तौर पर जाना जाता है। यह समझौता ईरान और यूरोपीय संघ सहित विश्व शक्तियों के बीच 2015 में हुआ था।

Shera Rajput