अमेरिका के रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस शुक्रवार को अफगानिस्तान के औचक दौरे पर पहुंचे। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, मैटिस शुक्रवार सुबह यहां पहुंचे। वह यहां सैन्य जनरल व अमेरिका एवं अफगानिस्तान बल के रिसोल्यूट सपोर्ट के नए कमांडर स्कॉट मिलर से मुलाकात की योजना है।
संयुक्त बयान के अनुसार, गुरुवार को नई दिल्ली में एक संवाद के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस और उनके भारतीय समकक्षों ने संप्रभु, लोकतांत्रिक, समवेशी, स्थाई, समृद्ध और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान की साझा प्रतिबद्धता दोहराई।
इस सप्ताह की शुरुआत में पोम्पियो ने दिग्गज राजनयिक जालमेइ खालिजाद को अफगानिस्तान के लिए विदेश विभाग के विशेष प्रतिनिधि नामित किया। खलीलजाद व पोम्पियो ने कहा कि वह अफगान और तालिबान के बीच सुलह कराने के अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



