ब्रिटिश एयरवेज ने घोषणा की है कि वह अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप से बड़े पैमाने पर हुए ग्राहक डेटा चोरी मामले की जांच कर रहा है।
बीबीसी के अनुसार, एयरलाइन ने कहा कि डेटा में सेंधमारी 21 अगस्त की रात 10.58 बजे और पांच सितंबर की रात 9.45 बजे के बीच हुई।
एक बयान में गुरुवार रात कहा गया, ‘इस समस्या का हल हो गया है और हमारी वेबसाइट सामान्य रूप से काम कर रही है।’
बयान में आगे कहा गया, ‘हमने पुलिस और संबंधित अधिकारियों को अधिसूचित किया है। इस आपराधिक कृत्य के कारण होने वाले व्यवधान के लिए हमें बहुत खेद है। हम अपने ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं।’ ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि बुकिंग करने वाले ग्राहकों के निजी और वित्तीय विवरणों से समझौता किया गया था।
लगभग 380,000 लेनदेन प्रभावित हुए थे, लेकिन चोरी किए गए डेटा में यात्रा या पासपोर्ट विवरण शामिल नहीं थे। सभी प्रभावित ग्राहकों से गुरुवार रात संपर्क किया गया। ब्रिटिश एयरवेज के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी एलेक्स क्रूज ने कहा, ‘हम इस आपराधिक कृत्य के कारण होने वाले व्यवधान के लिए बहुत खेद हैं। हम अपने ग्राहकों के डेटा की सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं।’


Download Android App
Download iOS App



