टोक्यो : जापानी सरकार ने आज उस विधेयक को मंजूरी दे दी जिसके तहत बुजुर्ग बादशाह अकिहीतो राज सिंहासन को छोड़ सकते हैं। यह पिछली दो शताब्दियों में किसी राजा द्वारा परित्याग का पहला मामला है। मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहाइद सुगा ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री शिंजो अबे के मंत्रिमंडल ने विधेयक को मंजूरी दी। इसे अब चर्चा और अंतिम मंजूरी के लिये संसद में भेजा जायेगा।
राजा अकिहीतो की पदत्याग की इस इच्छा से जुड़ी खबरें जब पिछले साल जुलाई में सामने आईं थीं तो 83 वर्षीय राजा के फैसले ने जापान के लोगों को चौंका दिया था। अगस्त में उन्होंने सार्वजनिक रूप से बढ़ती उम्र और गिरती सेहत का जिक्र किया था जिसे उनके सबसे बड़े बेटे युवराज नारूहीतो को राजगद्दी सौंपने की उनकी इच्छा के तौर पर देखा गया।
मौजूदा जापानी कानून में राजगद्दी को छोडऩे का कोई प्रावधान नहीं है। इसलिये राजनेताओं को इसे संभव बनाने के लिये विधेयक तैयार किया गया। खबरों के मुताबिक कम से कम 2018 के अंत तक उनके राजगद्दी छोडऩे की कोई उम्मीद नहीं है।
(एएफपी)


Download Android App
Download iOS App



