बेरुत : आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरियाई शहर अलेप्पो तथा होम्स के बीच राजमार्ग स्थित एक गांव में कल हमला कर दिया जिसमें कई नागरिक मारे गये। सीरिया की स्टेट मीडिया और युद्ध पर्यवेक्षक ने रिपोर्ट में कहा कि इस खतरनाक संगठन ने सोशल मीडिया में दावा किया है कि उसने अकरिब अल सफी गांव पर कब्जा जमा लिया है। हालांकि सरकारी समाचार एजेंसी साना की माने तो उसने कहा कि आईएस के आतंकवादियों को बाद में खदेड़ दिया गया था।
एजेंसी ने कहा कि आईएस ने गांव में हमला कर करीब 20 नागरिकों को मार दिया लेकिन बाद में सेना और गठबंधन सेना ने अभियान चलाकर उन्हें गांव से बाहर खदेड़ दिया था। सीरिया ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूूमन राइट््स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस गांव के अलावा अल सबौरा गांव में भी सेना और आतंकवादियों के बीच अब भी संघर्ष चल रहा है। ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि अब तक संघर्ष में दोनों पक्षों और नागरिकों को मिलाकर करीब 31 लोगों की मौत हो चुकी है।
(रायटर)


Download Android App
Download iOS App



