वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की हालिया टिप्पणियों को कई लोगों ने पसंद नहीं किया। वेंस ने पिछले सप्ताह हुए मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद सोशल मीडिया पोस्ट किया था। उन्होंने शिकस्त के लिए ईरान युद्ध को जिम्मेदार ठहराया था।
रविवार रात वाशिंगटन लौटते समय फ्लोरिडा में ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “एक बात को छोड़कर, वे सही थे।” राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्हें एक और बात भी कहनी चाहिए थी, “‘अगर आपको फिर से वही फैसला लेना पड़े, तो क्या आप फिर से वही करेंगे?’ इसका जवाब हां है।”
ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या वेंस की टिप्पणियों का दोनों नेताओं के रिश्तों पर असर पड़ा है, तो उन्होंने कहा, ” ऐसा बिल्कुल नहीं है। लेकिन वेंस की बातों से कई लोग नाराज हुए हैं।”
राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा, “इतिहास में इसे अमेरिका के सबसे अच्छे फैसलों में से एक माना जाएगा। यदि ईरान के पास परमाणु हथियार होता तो वह दुनिया को तबाह कर सकता था।”
ट्रंप ने दावा किया कि यह फैसला इतिहास में अमेरिका के सबसे अच्छे फैसलों में गिना जाएगा, क्योंकि उनके अनुसार परमाणु हथियार हासिल करने पर ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता था।
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर वर्ष 2015 में समझौता हुआ था। इसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंधों के बदले उस पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देने का प्रावधान था। हालांकि, ट्रंप ने 2018 में अमेरिका को इस समझौते से अलग कर लिया था। ईरान लगातार परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करने के आरोपों से इनकार करता रहा है।
दरअसल, बुधवार को कांग्रेस के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद, वेंस ने एक लंबी पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि ईरान के साथ अमेरिका संघर्ष हार की वजह बना। शीर्षक “हमारी हार की वजह युद्ध है” में उन्होंने लिखा, “हर कोई जानता है कि हम क्यों हारे और आगे हमें क्या करना चाहिए, इस पर होने वाली किसी भी निष्पक्ष चर्चा की शुरुआत इसी बात से होनी चाहिए।”
जेडी वेंस का मानना है कि ईरान युद्ध की वजह से रिपब्लिकन पार्टी ने अमेरिकी कांग्रेस पर अपना नियंत्रण खो दिया।
–आईएएनएस
केआर/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



