ट्रम्प ने जो किया वो अमेरिका पर एक दाग की तरह है, पर देश अपने रंग में लौट रहा है : बाइडन

Summary :

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि हजारों सैनिकों और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के साथ होने वाला उद्घाटन समारोह दुनिया को एक स्पष्ट संकेत देगा कि अमेरिका फिर अपने रंग में लौट रहा है।

बाइडन ने शुक्रवार को एक वर्चुअल स्वागत समारोह में कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए ‘गरिमा, शांति और सुरक्षा’ सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों की क्षमता पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम कानून प्रवर्तन अधिकारीयों के साथ मिलकर काम कर रही है। 
पिछले हफ्ते कैपिटल में हिंसा को उकसाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बयानबाजी को लेकर बाइडन ने कहा, ‘इस राष्ट्रपति ने जो किया है वह अमेरिका पर एक दाग की तरह है।’20 जनवरी बुधवार को दोपहर को बाइडन राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। 

Ujjwal Jain