सऊदी अरब के पत्रकार और वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार जमाल खशोगी की क्रूर हत्या के मामले में सऊदी शाही गार्ड के 33 वर्षीय एक पूर्व सदस्य को फ्रांस से गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस की पुलिस ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी।
सऊदी सरकार के मुखर आलोचक खशोगी की अक्टूबर 2018 में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गयी थी।
जमाल खशोगी की क्रूर हत्या का संदिग्ध फ्रांस से गिरफ्तार
पुलिस सूत्र ने बीबीसी को बताया कि सऊदी शाही गार्ड के पूर्व सदस्य खालीद अधा अलोताइबी को पेरिस के चार्ल्स-द-गुले हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वह रियाद के लिए विमान में सवार होने वाला वाला था।
खशोगी की हत्या के मामले में तुर्की द्वारा वांछित 26 सऊदी नागरिकों में गिरफ्तार किया गया यह व्यक्ति भी शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



