काबुल आत्मघाती हमला: सिरसा का दावा, गुरुद्वारा ‘करते परवान’ में ठहरे लोग सुरक्षित

Summary :

काबुल हवाईअड्डे के बाहर हुए दो आत्मघाती धमाकों के बाद दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि काबुल के ‘करते परवान’ गुरुद्वारे में शरण लेने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य सुरक्षित हैं।

सिरसा ने सोमवार को कहा था कि अफगानिस्तान का नियंत्रण तालिबान के हाथों में जाने के बाद कई हिंदुओं और सिखों ने करते परवान गुरुद्वारे में शरण ली थी।
सिरसा ने ट्वीट किया, ” गुरुद्वारा करते परवान में शरण लेने वाले सभी अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं।”
रिपोर्ट के अनुसार, दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने बृहस्पतिवार को काबुल हवाईअड्डे के पास भीड़ को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 13 लोग मारे गए।
उन्होंने ट्वीट किया, ” मैंने अभी काबुल गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष एस गुरनाम सिंह के साथ फोन पर बात की, जिन्होंने मुझे बताया कि आज काबुल में जहां विस्फोट हुआ है, कल वे ठीक उसी स्थान पर थे। हम ईश्वर को धन्यवाद देते हैं कि कल इस तरह की घटना नहीं हुई।”

Shera Rajput